फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बड़े भाई ने दी कुछ ऐसी धमकी कि शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाया ‘मौत को गले’ 

Fri, 03 Nov 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मृतक मोहित की फाइल फोटो, गम में बैठा लड़के का पिता, मृतक रीता की फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
जहर खाने से हुई प्रेमी युगल की मौत के मामले में प्रेमी के भाई ने गांव के दो लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। गांव वालाें की धमकी से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया। आपस में प्रेम होने के कारण युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी। मामला यूपी के औरैया जिले का है। 

लिव इन रिलेशन के विरोध में थे लड़की के परिजन
औरैया बेला थाना क्षेत्र के सहेमऊ गांव में लिव इन रिलेशन में दो महीने से साथ रह रहे प्रेमी युगल ने मंगलवार रात जहर खाकर जान दे दी। युवती अपनी बहन के देवर के साथ उसी के घर रह रही थी। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है, पर वजह साफ नहीं थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।  सहेमऊ निवासी अहिवरन सिंह के पुत्र मोहित कुमार (21) का अपने बड़े भाई अनिल की साली कानपुर देहात के अकबरपुर थाने के मुसईपुर निवासी रीता कुमारी (19) से प्रेम संबंध था।

 
विज्ञापन

2 of 6
मृतक के दोनों भाई। 
दो महीने पहले इनके संबंधों की जानकारी होने पर रीता के परिजनों ने विरोध किया तो मामला थाने तक पहुंचा। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने समझौता करा दिया। इस पर रीता सहेमऊ आ गई और मोहित के साथ रहने लगी। परिजनों ने उन्हें मकान में एक कमरा दे दिया था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक कमरा नहीं खुला तो घरवालों ने आवाज दी। कोई उत्तर न मिलने पर दरवाजा तोड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 6
मृतक के रोते बिखलते परिजन। 
अंदर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इनके मुंह से झाग निकल रहा था। मोहित के परिजनों ने रीता के परिजनों को सूचना दी, लेकिन वे नहीं आए। दोपहर तक इंतजार के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित के पिता अहिबरन ने बताया कि किसी तरह का तनाव नहीं था। दोनों साथ रहने लगे थे। इसके बाद भी जान देने की वजह समझ में नहीं आ रही है। 

4 of 6
गम में बैठा लड़के का पिता
धमकी देने पर क्षुब्ध होकर प्रेमी युगल ने खाया था जहर 
मोहित के भाई अनिल ने बताया कि सात अक्तूबर 2017 को चौकी याकूबपुर में सुलहनामा हुआ था। जिस पर पुलिस ने पांच माह में बिना दहेज के शादी करने की बात कही थी। उसके बाद उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ घर में ही मंडप लगाकर शादी कर दी गई थी। शादी से पहले वो अपनी बहनों के घर पर रहता था।

 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक मोहित की फाइल फोटो 
शादी के बाद से ही घर पर रहने लगा था। आरोप लगाया कि उस पर एक मुकदमा चल रहा था। जिसमें गांव के ही मुकुट सिंह की पुत्री आरती ने आठ मार्च 2017 को आत्महत्या कर ली थी। जिसका मोहित के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को हो गई थी और मोहित को उसमें फंसा दिया था। इसमें उसे जेल भी भेज दिया गया था। उसके बाद जमानत पर वो घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतक रीता की फाइल फोटो 
इस पर आरती के भाई सुखवीर और रणवीर गाली-गलौज किया करते थे। इससे वो अपनी बहन के घर रहने लगा था। शादी के बाद वो घर आया तो रोजाना ये दोनों भाई उसे धमकाते थे। घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट उसके पर्स से व एक गेट में लिखा हुआ मिला है। लिख है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे कुछ भी हो जाये तो मेरे घर वालों को न फंसाया जाए।   
थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो सुसाइड नोट मिले हैं, लेकिन राइटिंग में बदलाव होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें