फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड : मामले की CBI से जांच करवाना चाहता है पीड़ित पक्ष

Thu, 02 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
junaid murder - फोटो : अमर उजाला
बहुचर्चित जुनैद हत्याकांड में पीड़ित पक्ष मामले की जांच सीबीआई से करवाना चाहता है। उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। जिस तरह से 24-25 अक्तूबर को अदालत में सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ से आए सरकारी वकील (एएजी) आरोपी पक्ष के वकील की मदद कर रहे थे तो उन्हें डर है कि कहीं पुलिस मामले को प्रभावित न कर दे।
विज्ञापन

2 of 5
junaid murder
जुनैद पक्ष के वकील निबरास अहमद ने बताया कि सीबीआई जांच को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है और उस पर सुनवाई होनी है। उन्होंने बताया कि जिला अदालत में इस मामले में 23 से 25 अक्तूबर तक सुनवाई हुई। उस दौरान 24 और 25 अक्तूबर को चंडीगढ़ से आए एक सरकारी वकील आरोपी पक्ष के वकील की मदद कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
junaid murder accused
​इस पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर ने सरकारी वकील से सवाल किया कि वह आरोपी पक्ष की मदद क्यों कर रहे हैं, जबकि सरकारी वकील का दायित्व होता है कि वह दोषियों को सजा दिलाए। निबरास अहमद के मुताबिक, न्यायाधीश वाईएस राठौर ने इस संबंध में एक पत्र राज्य सरकार, हरियाणा के एडवोकेट जनरल, पंजाब और हरियाणा के बार काउंसिल सहित एक पत्र पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को भी भेजा था।

4 of 5
junaid murder - फोटो : अमर उजाला‌/इंड‌ियन एक्सप्रेस
समझौते के लिए दबाव का आरोप
जुनैद के पिता जलालुद्दीन का आरोप है कि उन पर लगातार मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गांवों में शांति समिति तो कभी महापंचायत के नाम पर आरोपी पक्ष की ओर से दर्जनों लोग उनके गांव में पहुंचते हैं तथा उन पर पंचायत में शामिल होने और समझौता करने का दबाव डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
बता दें कि गांव खंदावली निवासी जुनैद 22 जून को अपने भाई हाशिम, मोहसिन और मोइन के साथ ईद की खरीदारी कर दिल्ली से लौट रहा था। ओखला स्टेशन पर 20-25 लोग ईएमयू में सवार हुए और धक्का-मुक्की करने लगे। इन लोगों ने जुनैद को जोर से धक्का दिया, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस पर कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए जातिगत टिप्पणी की। विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रेन में लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बल्लभगढ़ स्टेशन पर इन लोगों ने उतरने की कोशिश की, लेकिन इन्हें उतरने नहीं दिया गया। हमलावर बल्लभगढ़ से असावटी के बीच इनके साथ मारपीट करते रहे। असावटी स्टेशन से पहले एक हमलावर ने इन पर चाकूओं से वार किया। हमले में जुनैद की मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें