फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़े, गंदगी देख ऐसे फूटा यूनिवर्सिटी छात्रों का गुस्सा

Wed, 16 Nov 2016 12:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते विश्वविद्यालय के छात्र, पीने का पानी नहीं, खाने में कीड़े और गंदगी की भरमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते छात्र छात्राओं की भीड़ विश्वविद्यालय गेट पर पहुंची और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस के सामने नारेबाजी जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात रोड पर बैठे विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत है। सुनवाई के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मेस के खाने में भी कीड़े निकल रहे हैं। चारों ओर गंदगी की भरमार है। साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है। यदि यही हाल रहा तो विश्वविद्यालय कैंपस में बीमारियां फैल जाएंगी। रोड जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने गुस्साए छात्र छात्राओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहींबनी। छात्र कुलपति को बुलाने की मांग पर डटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें