फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार सजायाफ्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Wed, 16 Nov 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील रद्द  होने पर सजा पूरी करने के लिए जारी वारंट के बाद खतौली पुलिस ने अभियुक्त जमील को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तीन माह पहले हाईकोर्ट ने उसकी 34 साल पुरानी अपील पर सुनवाई कर सजा को बरकरार रखा था।    
विज्ञापन

  
बुढ़ाना पुलिस ने वर्ष 1977 गांव फुलत निवासी जमील समेत पांच अभियुक्तों को गिरोह बनाकर अपराध करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल जाने के पांच साल बाद कोर्ट ने सभी पांचों अभियुक्तों का पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। इस सजा के विरुद्ध हाईकोर्ट में अपील दायर की गई और सुनवाई तक सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया था। 34 वर्ष बाद अपील की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तीन माह पूर्व सजा बहाल रखी।

हाईकोर्ट ने जमील की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए। हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर पुलिस तीन माह से जमील को तलाश कर रही थी। मंगलवार को खतौली पुलिस ने जमील को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि इस दौरान बाकी चार अभियुक्तों की मौत हो चुकी है और 70 साल का जमील मेरठ में कहीं रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें