फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में पागल इस बेटे ने पिता को मार डाला

Tue, 01 Nov 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिता की हत्या कर खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र के ईसेपुर गांव मे सोमवार की शाम  बेटे ने बटवारे और जमीन बेचकर कर्ज अदा करने के विवाद में अपने पिता की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पिता के प्रति इतना गुस्सा था कि उसने कोख के पास तीन गोलियां दाग दी । जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पिता पर गोलियां दागने के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। 
विज्ञापन

ईसेपुर गांव निवासी पुत्तूलाल यादव (65) पुत्र नेकराम खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनके तीन पुत्रों में बड़े सरोज की पत्नी अनीता वर्तमान प्रधान है। दूसरे नंबर का संदीप उर्फ  रारा और तीसरा पुत्र नीरज है। बीते प्रधानी के चुनाव में भौजाई अनीता को जिताने में संदीप उर्फ रारा ने काफी मेहनत की थी और शुरुआत से वही प्रधानी का कामकाज देखता था। छ: माह पूर्व तीनो भाइयों में संपत्ति का बंटवारा हुआ। जिसमें हुए विवाद में मारपीट करते हुए संदीप उर्फ रारा  ने अपने पिता का पैर और भौजाई प्रधान का हाथ तोड़ दिया था। इसके बाद प्रधान  अनीता अपने मायके ग्राम नौमलिकपुर बिलग्राम में रहने लगी। वही पिता अपनी बेटी के पास फ र्रुखाबाद में रहने लगे। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह बेटी के घर से यहां आकर   अपने घर में बैठ ही पाये थे कि तभी उनका पुत्र संदीप उर्फ  रारा आया और तमंचे से कोख में तीन गोलियां मार दी । इससे बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद संदीप उर्फ रारा (35) ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे वह घायल हो  गया ।  प्रधानी चलाने की ख्वाइस व पिता के कर्ज अदायगी को जमीन बेचने की बात ने रारा को पिता की जान का दुश्मन बना दिया। एसपी राजीव मल्होत्रा, एएसपी पश्चिमी लक्ष्मीकान्त मिश्र, सीओ पीके सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने लापरवाही के आदेश में हल्का दरोगा केपीके सिंह और सिपाही दिनेश कुमवार, केके यादव को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें