कानपुर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में रिंद नदी के किनारे बसे एक गांव में दो युवकों ने किशोरी को आतिशबाजी दिखाने के बहाने बुलाया और उससे गैंगरेप किया। कोतवाली में पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी, धोखे से लिवाकर ले जाना और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पतारा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन दीवाली की शाम घर के दरवाजे पर थी। तभी गांव का ही एक युवक सोनू गुप्ता उसके पास आया। वह बहन को आतिशबाजी दिखाने और पटाखा चलाने के लिए कहकर अपने साथ ले गया। उसे एक सूनसान जगह पर ले गया जहां गांव का ही शैलेंद्र यादव नाम का युवक पहले के मौजूद था। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने किशोरी को दबोचकर उससे से रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवकों ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को सारी घटना बताई। भाई उसे लेकर कोतवाली पहुंचा जहां आरोपी युवकों के मुकदमा दर्ज कराया।