फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किरायेदारों पर चली लाठी

Mon, 11 Jan 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रिकादेवी मंदिर के पास मकान ढहने के बाद सड़क पर आए 16 परिवार धरने पर बैठ गए तो पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने जबरन धरने से उठाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई। जिस पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां चला दीं।
विज्ञापन


इससे कई महिलाएं बेहोश हो गईं। एक को अस्पताल भेजना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। एसीएम, सीओ सीसामऊ ने स्थिति को नियंत्रित किया।

चंद्रिका देवी चौराहे पर बिल्डर अजय सिंह और बृजेन्द्र रस्तोगी ने कुछ समय पहले एक मकान खरीदा था। मकान में 16 किरायेदार रहते थे। किरायेदारों का आरोप है कि मकान मालिक ने खाली कराने की नीयत से छह जनवरी को मकान का आधा हिस्सा ढहा दिया।

जिसके बाद से किरायेदार रम्मो देवी, अशोक सविता, जय प्रकाश तिवारी, किसन मुरारी वर्मा, सुनील, कैलाशरानी वर्मा, सचिन सविता, रज्जन सिंह, विक्रम सिंह, विष्णु सविता सहित अन्य सभी किरायेदार परिवार सहित सड़क पर आ गए। तब से ही मकान के सामने ही किरायेदार धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम चमनगंज एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और धरने पर बैठे लोगों को हटाने लगे तो भीड़ भड़क गई और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठी चला दी। इससे भीड़ और भड़क गई और सड़क जाम कर दी। बाद में अफसरों ने मामला संभाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें