फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 रुपये में एक ‘रात की दुल्हनियां’ देती थी ‘मैडम’, सेक्स रैकेट भंडाफोड़ में चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 15 Apr 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर कोतवाली के आबूनगर इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। मौके से संचालक महिला समेत तीन लड़कियों और एक ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स की मदद से ‘मैडम’ का देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा था। देह व्यापार का धंधा आबूनगर मोहल्ले में इस कदर चल रहा था कि इलाकाई लोग बेहद परेशान हो गए थे। मोहल्ले के लोग अक्सर पुलिस से शिकायत करते थे। लेकिन पूलिस के पहुंचने से पहले ही वहां सब कुछ नॉर्मल जैसे हालात बड़ी चालाकी से बना दिए जाते थे। आबूनगर चौकी पुलिस को मंगलवार की रात कई लड़कियां और लड़कों के अड्डे में होने की खबर लगी। सीओ समर बहादुर, कोतवाल दीपक पांडेय और चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव, महिला पुलिस की संयुक्त टीमों ने आबूनगर इलाके में छापेमारी की। वहां से एक बाकरगंज मोहल्ले का युवक और तीन लड़कियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

छापेमारी से पहले कुछ लड़के निकल चुके थे

डेमो पिक
छापेमारी से पहले कुछ लड़के निकल चुके थे। पुलिस की पूछताछ में ‘मैडम’ नाम की एक महिला संचालक के होने का पता चला। बाकी दो महिलाएं एक खागा और दूसरी बकेवर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। सीओ सिटी ने बताया कि सेक्स रैकेट की संचालक महिला लड़कियों को बुलाती थी। कई दिन से बकेवर और खागा की लड़की अड्डे पर थीं। देह व्यापार में एक कस्टमर से पांच सौ से एक हजार रुपये लेती थी। कुछ लड़कियां रईसजादों के साथ पांच-पांच हजार रुपये की बुकिंग पर जाती थीं। ‘रात की दुल्हनियां’ बनाकर लड़कियों को भेज दिया जाता था। पहले भी खबरें आ रही थी। पुलिस महिला संचालक को चेतावनी भी दे चुकी थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि संचालिका के सेक्स रैकेट में कानपुर से भी लड़कियां आती थीं। वह दो से तीन दिन तक रुकती भी थीं। चारों के खिलाफ देह व्यापार की एफआईआर दर्ज की गई है। पता चला है कि ये रैकेट कानपुर के अलावा आसपास के तमाम जिलों तक फैला था। पूरे रैकेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन

ये है सेक्स रैकेट चलाने वाली ‘मैडम’ की पूरी कहानी

डेमो पिक
दरोगा और सपा नेता के खिलाफ कर चुकी शिकायत 
सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के  गोरखधंधे में एक दरोगा ने नकेल डालने की कोशिश की थी। संचालिका ने कपड़े फाड़कर दरोगा के खिलाफ आरोप लगाया था। इसकी शिकायत भी आला अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद महिला ने सपा नेता के खिलाफ भी शिकायत की थी। 
संचालिका ने एक साल पहले बदला अड्डा
फतेहपुर शहर में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला का कारोबार कई सालों से फलफूल रहा है। पहले कांशीराम कालोनी में काफी दिन तक महिला अड्डा बनाए थी। वहां से पुलिस के दबाव में महिला ने अड्डा छोड़़ा था। उसने निजी मकान आबूनगर इलाके में बनवा लिया था। उसके  नए अड्डे में भी ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी। 
होली में पुलिस ने की थी छापेमारी 
आबूनगर इलाके में सेक्स रैकेट संचालन रोकने के लिए पुलिस ने होली पर्व पर छापेमारी की थी। पुलिस उस वक्त संचालिका को चेतावनी देक र चली आई थी। जबकि उस वक्त भी कई महिलाएं और ग्राहक उसके घर में मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें