उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शख्स अपनी पत्नी के रोज घर में टॉयलेट की मांग करने से इस कदर नाराज हुआ कि इसका अंजाम खूनी मंजर तक पहुंच गया। उसने अपने पत्नी का गला रेत कर कत्ल कर डाला। इसके बाद शव कमरे में छोड़ वह बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
कमरे के बाहर उसके बच्चों को रोता-बिलखता देख वहां से गुजरने वाले लोग पहुंचे तो उन्होंने वहां पर खून देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब पति को तलाश रही है। मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी कासिम का निकाह चार साल पहले अलीगढ़ के थाना आकराबाद के मोहल्ला शीशग्रान निवासी नाजरिन के साथ हुआ था।
उसके दो बेटियां हैं जिनमें से एक तीन साल की और दूसरी एक साल की है। कासिम चूड़ी छंटाई का काम करने वाला कासिम पिता से अलग होकर पत्नी नाजरिन के साथ कालू बाबू का कब्रिस्तान अजमेरी गेट के पास प्लाट में बने एक कमरे में रहता है।