यूपी के फतेहपुर में रविवार दोपहर एएस इंटर कॉलेज ज्वालागंज के प्रिंसिपल शिवपाल सिंह के बेटे उत्कर्ष (24) ने घर में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फोन न उठाने पर परिजन पहुंचे तो कमरे में खून फैला देख सन्न रह गए।
प्रिंसिपल शिवपाल सिंह का घर फतेहपुर के चौक इलाके में है। इकलौता बेटा उत्कर्ष सीटीआई की ट्रेनिंग कर चुका है। इन दिनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार तिमंजिले पर रहता है। शनिवार सुबह शिवपाल सिंह व उनकी पत्नी सीमा सिंह एक रिश्तेदार के घर आयोजन में बिंदकी चले गए थे।