फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे बेचैन हुअा महिला जज का कातिल पति, करवटें बदलते कटी रात

Wed, 12 Oct 2016 12:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला जज प्रतिभा गौतम के साथ पति मनु अभिषेक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला जज प्रतिभा गौतम मर्डर के आरोपी पति मनु अभिषेक की पहली रात जेल में करवटें बदलते कटी। सोमवार शाम को जेल का खाना ठुकराने वाले मनु अभिषेक ने मंगलवार दोपहर को नंबरदारों के समझाने पर जेल की थाली पकड़ ली। मनु अभिषेक से मिलने जेल में कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सोमवार रात को मनु अभिषेक को मुलाहिजा बैरक में नींद नहीं आई। नंबरदार (जेल का काम संभालने वाले सजायाफ्ता) ने उसे यह कहते हुए टहलने से मना किया कि दूसरे बंदी मारपीट कर सकते हैं। ऐसे में वह लेटा रहे।

सुबह वह बरामदे में अकेले बैठा रहा। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा के मुताबिक उन्हें डिप्टी जेलर ने बताया है कि मनु अभिषेक डिप्रेशन में दिख रहा है। जरूरत पड़ी तो उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। बंदियों की नाराजगी को देखते हुए नंबरदारों को उस पर विशेष निगाह रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें