यूपी के चित्रकूट जिले में वृद्ध की हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां मारकुंडी थाना क्षेत्र के भेड़ा अमचूर निरवा गांव में बकरी के बच्चों को ले जाकर पटकने के विवाद में वृद्ध की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई।
गांव का अशोक विश्वकर्मा पड़ोसी श्यामलाल सेन की बकरी के बच्चों को घर के सामने से उठाकर ले गया। इसके बाद उन्हें पटक दिया। यह देखकर श्यामलाल वहां पहुंचा और इसका विरोध किया तो अशोक विश्वकर्मा ने डंडे से उन पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
जिससे श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अशोक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।