फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से सिर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए

Mon, 05 Dec 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कन्नौज में कुल्हाड़ी से वार कर एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा है। मामले की गंभीरता देख एसपी दिनेश कुमार पी पुलिस दल समेत मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त कर शव की पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रामू बाल्मिकी(40) पुत्र मुंशी निवासी सदर कोतवाली मोहल्ला शेख़ाना के रूप में की गई है। कल शाम को पांच बजे घर से निकला था। वह जाल डालकर चिड़िया पकड़ता था। चिड़िया बेचकर वह अपने परिवार का पेट पालता था। बीती शाम वह शेखाना से पुलिस लाइन की तरफ निकला था। इसी दौरान पुलिस लाइन-शेखाना रोड पर उसकी हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि पहले युवक को गाड़ी से टक्कर मारी गई। फिर कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या की गई। मौके पर खून से सनी एक कुल्हाड़ी बरामद की गई है। कुल्हाड़ी रामू की थी। बताया जा रहा है कि मौके से फॉरेंसिक टीम ने कुछ अहम सबूत जुटाए हैं। 
विज्ञापन

 
उधर. रामू की पत्नी गीता देवी(35) ने पड़ोस में रहने वाले चार लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है। इनके नाम मोसीन, जैनुल, आसिफ और इग्लु बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन











 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें