फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मार आधा शरीर गाढ़ दिया गड्ढे में

Mon, 05 Dec 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
औरैया जिले में नहर की पटरी के पास एक गड्ढे से विवाहित महिला का शव मिला है। शव की बदबू फैलने पर लोगों को इसका पता चला। फौरन पुलिस को इत्तला दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने गड्ढे में आधा दबे हुए शव को बाहर निकाला और शव की शिनाख्त के लिए इलाके में आसपास पूछताछ की।
विज्ञापन

 
शव की पहचान कोशाम्बी जिले की रहने वाली छोटी(35) की रूप में की गई। बताया जा रहा है कि वह धान की फसल कटाई के लिए पति कल्लू(40) व अपने बच्चे के साथ अजीतमल क्षेत्र के ग्राम शेखपुर आई थी। बीते शुक्रवार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों काम छोड़कर घर वापस जाने की बात कहकर वहां से निकल गए। 

सोमवार सवेरे महिला का शव शेखुपुर के नजदीकी गांव जैनपुर में एक नहर किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला। शव पर मिट्टी डाली गई थी। अनुमान लगाया जा रहा है, महिला की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए गडढे में दबाने की कोशिश की गई थी। पति और बच्चा गायब है। फिलहाल, अभी तक की पूछताछ से पुलिस को कल्लू पर संदेह है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें