शातिरों ने एक रात में लाखों के मोबाइल गायब कर दिए। दुकानदार ने सुबह ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। फोरेन्सिक टीम फिंगरप्रिंट लेकर मामले की जांच कर रही है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
कानपुर चकेरी थाना इलाके के लालबंग्ला में चोरो ने एक मोबाइल शॉप में शटर का ताला तोड़ का लाखों का माल पार कर दिया। जब दूकान दार सुबह अपनी दूकान खोलने के लिए आया तो दुकान का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। चकेरी के कोयला नगर निवासी अविनाश विश्वनोइ की हरजिन्दर नगर चौराहे पर हलचल टेलिकॉम के नाम से दुकान है। बुधवार देर रात चोरो ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों के मोबाइल और कॅश पार कर दिया। सुबह जब अविनाश अपनी पत्नी स्वाति के साथ दुकान खोलने के लिए आये तो उनके होश उड़ गए। दुकान का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरो ने अविनाश की दुकान से लाखों के मोबाइल समेत कॅश पार कर दिया। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जूट गयी है।