कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में युवक ने खुद को कुंवारा बता कर युवती को झांसे में ले लिया। वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली। फिर पहली पत्नी के दबाव में आकर युवती को छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी के झूठ का पता चलने पर उससे दूरियां बना ली थीं। इसके बाद युवक ने दोबारा झूठ बोला कि उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। इस पर शादी से इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
युवती से कोर्ट मैरिज कर उसे बर्रा में किराये के कमरे में रखा लिया। पिछले साल नवंबर में पहली पत्नी के बेटा होने के बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी, उसकी पहली पत्नी और माता पिता ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया।
विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि आरोपी समेत चार के खिलाफ धमकी और धोखा देकर दूसरी शादी करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।