गोरखपुर में एक हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक घर में अकेली भाभी से अनैतिक संबंध बनाने का विरोध करने से नाराज देवर ने घर में आग लगा दी। घर का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। महिला ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
घटना शनिवार दोपहर की है। महिला के मुताबिक उसके पति गांव में किसी काम से गए थे। अकेला पाकर देवर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। फिर अनैतिक संबंध बनाने की भी कोशिश की। विरोध करने पर घर का सामान फेंकने लगा और फिर आग लगा दिया।
आग से कमरे के अंदर बेड पर बिछे गद्दे व अन्य सामान जल गए। छत पर रखा हुआ सरसो के डंठल में भी आग लगा दी। आसपास के लोग धुआं देखकर मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। देवर अविवाहित है। घर पहुंचे पति से महिला ने आपबीती बताई जिसके डायल 112 पर सूचना भी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित देवर को पकड़ ली है।