फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 50 रुपये का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, खेत में ले जाकर युवक ने की दरिंदगी

Wed, 23 Dec 2020 11:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आए युवक ने 50 रुपये का लालच देकर मासूम को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे भाई को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कानपुर देहात के थाना देवराहट के गांव लखनापुर निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ लल्लू (45) पुत्र विशराम सिंह यादव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में मामा के घर आया था।

बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे गांव की रहने वाले किसान की पांच वर्षीय पुत्री घर से निकली थी। भाई ने पुलिस को बताया कि घात लगाए बैठे ब्रजेश ने बहन को दबोच लिया और लाही के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मासूम को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें