फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में कबाड़ को लेकर झगड़े में चली गोली, एक चंडीगढ़ रेफर

Wed, 23 Dec 2020 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के लोधी माजरा में कबाड़ की खरीद को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गई। जिसके बाद एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। गोली दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की टांग को चीरती हुई आरपार हो गई। फायरिंग के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। बहरहाल, घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। उसे चंडीगढ़ स्थित 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गोली चलाने वाले अभी फरार हैं। झगड़ा प्रीतम सिंह और शेखर मेहता बीच हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग शामिल हो गए। इस बीच किसी ने फायर कर दिया और भारत भूषण गोली लगने से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गोली व्यक्ति की टांग के आरपार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में भारत भूषण का मेडिकल करवाकर पीजीआई भेज दिया।  एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार के दो लोगों के बीच कबाड़ को लेकर कहासुनी हुई। इस बीच गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें