फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम को घर ले जाकर नाबालिग ने किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत बिगड़ी, भर्ती

Tue, 07 Dec 2021 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मासूम संग दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम संग दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर ने साढ़े 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक पीड़ित पिता के मुताबिक सोमवार देर शाम पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर के परिजन घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन


घर में कोई नही था। जिसके चलते किशोर उसकी साढ़े तीन वर्ष की मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। उसके बाद मोबाइल में पोर्न वीडियो देखते देखते बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हालात बिगड़ने पर आरोपी बच्ची को घर में अकेला छोड़कर भाग गया।

किशोर के पिता के घर आने पर घटना की जानकारी के बाद वह अपने चचेरे भाई के साथ बच्ची को लेकर बिधनू प्राइवेट डाक्टर के पास इलाज के लिए ले गया। डाक्टर के इलाज करने से मना करने पर बच्ची को उसके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्ची के बाबा द्वारा विरोध करने पर आरोपी के पिता ने उनसे मारपीट की और धमकी देकर चला गया। जिसके बाद बच्ची की मां ने पिता को घटना की जानकारी दी। देर रात घर लौटने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी।

आनन-फानन गांव पहुंचकर पुलिस ने गंभीर हालात में बच्ची को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे डफरिन रेफर कर दिया। बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें