फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: अनियंत्रित होकर पाेल से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली, फिर पुल से नीचे जा गिरी, सास-बहु की मौत, तीन घायल

Fri, 30 Oct 2026 09:08 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दादानगर पुल पर गुरुवार देर रात ईंटों से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल से टकराने के बाद पुल के नीचे बनी कच्ची बस्ती में जा गिरी। इस हादसे में मलबे में दबकर सास और उनकी बहू की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन
क्रेन से पलटी ट्रैक्टर ट्राली हटवाती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली का पोल तोड़ते हुए बनी कच्ची झोपड़ी पर पलट गई। हादसे में झोपड़ी के अंदर सो रहे एक ही परिवार के चार लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और ईंटों के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे इलाकाई लोगों और पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली हटवाकर सभी को बाहर निकाला और हैलट पहुंचाया।

विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने सियावती सिंह (65) और उनकी बहू पुष्पा देवी उर्फ अंजना (42) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में पुष्पा के पति सजीवन सिंह उर्फ बउआ (45) और उनकी बेटी मिष्ठी (8) घायल हो गईं। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक और ट्रैक्टर पर सवार मजदूर मौके से भाग निकले। उधर, परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

Trending Videos





करवाचौथ की पूजा के बाद ड्यूटी पर चले गए थे सुंदर

दादा नगर ढाल के पास बनी कच्ची मड़ैया में सुंदर सिंह अपनी पत्नी सियावती, बेटे सजीवन, बहू पुष्पा और नातिन मिष्ठी के साथ रहते हैं। सुंदर फजलगंज स्थित ट्रक बॉडी मेकर फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड हैं, जबकि सजीवन लोडर चालक हैं। सुंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे करवाचौथ की पूजा के बाद वह ड्यूटी पर चले गए थे। घर में पत्नी, बेटा, बहू और नातिन मौजूद थे।

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
हैलट में सियावती और पुष्पा की मौत
देर रात करीब दो बजे दादा नगर पुल से फजलगंज की ओर जा रही ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पोल तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर उनकी झोपड़ी पर पलट गई। ट्रॉली और ईंटों के नीचे चारों के दबने से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची फजलगंज पुलिस ने मेट्रो कर्मचारियों की मदद से क्रेन मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाई और चारों को बाहर निकलवाया। सभी को हैलट भेजा गया, जहां सियावती और पुष्पा की मौत हो गई। एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
करवाचौथ की पूजा के बाद ड्यूटी पर गए थे सुंदर
गुरुवार रात घर में करवाचौथ की पूजा हुई थी। इसके बाद सुंदर सिंह ड्यूटी पर चले गए। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ घंटे बाद ही परिवार पर मुसीबत टूट पड़ेगी। देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली झोपड़ी पर पलटी तो उनकी पत्नी, बेटा, बहू और नातिन उसके नीचे दब गए। हादसे में सुंदर ने पत्नी और बहू को खो दिया, जबकि बेटा और नातिन अस्पताल पहुंच गए। त्योहार की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

Kanpur Road Accident - फोटो : amar ujala
क्रेन से हटवाई गई ट्रॉली, तब बाहर निकले चारों
हादसे के बाद झोपड़ी के ऊपर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चारों लोग उसके नीचे फंस गए थे। पुलिस के पहुंचने पर उन्हें निकालने के लिए क्रेन की जरूरत पड़ी। मेट्रो कर्मचारियों की मदद से क्रेन बुलाई गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाई गई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। काफी मशक्कत के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हुआ।
विज्ञापन

इसी फोटो के साथ की थी सोशल मीडिया पोस्ट - फोटो : amar ujala
चालक और मजदूरों की तलाश, मौके पर पुलिस तैनात
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार मजदूर मौके से भाग निकले। दो महिलाओं की मौत की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश तथा हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें