डाककर्मियों की मिलीभगत से बनाई मुहर
तीन बेटियों में एक अनुष्का पांडेय के नाम डाकघर की एजेंसी है। उसी के जरिये शैलेंद्र डाकघर में अपनी पैठ बनाए हुए था। पहले वह एजेंट था। उसे गले की बीमारी है। वह सही से बोल भी नहीं पता है । अब बेटी के नाम से एजेंसी चला रहा था। उसका 25 साल से डाकघर में आना-जाना है। एफडी कराने वालों को रकम के एवज ब्याज भी पहुंचाता था, ताकि किसी को डाकघर न जाना पड़े। उसी ने डाककर्मियों की मिलीभगत से मुहर बनाई। पासबुक डाक कर्मियों के जरिये अलग-अलग छपवाता था।
फर्जी पासबुक व एफडी से इनकी निकली रकम
फर्जी पासबुक व एफडी से अवधेश कुमार शुक्ला के पांच लाख, शिवकांति के पांच लाख, ओम प्रकाश के चार लाख, धीरेंद्र शुक्ला के 30 लाख, राजेंद्र शुक्ला के 40 लाख, श्याम बाबू यादव के एक लाख, महेश पाल के ढाई लाख रुपये निकले हैं। बदन यादव के दो लाख, ब्रजेंद्र यादव के एक लाख, बलराम यादव के 75 हजार, राजेश के 75 हजार व बद्री प्रसाद के भी 25 लाख रुपये निकले।
पैसे लौटाने का आश्वासन
शैलेंद्र और बेटी अनुष्का भदरस गांव के ही निवासी होने के चलते कई पीड़ितों को पैसे लौटाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसी के चलते कई पीड़ित तहरीर लेकर थाने नहीं पहुंचे। गांव के ही लोगों ने थाने में यह बात बताई। एसीपी ने बताया कि जो पीड़ित बाद में भी शिकायत लेकर आएंगे, उनकी शिकायत को भी इसी एफआईआर में समाहित किया जाएगा।
इनके खाते से निकली रकम
रितेश गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता के खाते से छह लाख, राहुल ओमर के खाते से आठ लाख, राम सजीवन के खाते से 54 हजार रुपये निकले।