फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘पिट्ठू बैग में पटाखों के सैंपल...गलियों में डिलीवरी’, प्रति किशोर 400-500 रुपये भुगतान, पढ़ें रिपोर्ट

Sat, 07 Nov 2026 10:50 AM IST
Himanshu Awasthi गौरव श्रीवास्तव, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के घनी आबादी वाले मूलगंज, बिसातखाना और मेस्टन रोड जैसे इलाकों में पुलिस की नजर से बचने के लिए अवैध पटाखा कारोबारियों ने नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब किशोरों के पिट्ठू बैग में सैंपल दिखाकर संकरी गलियों के जरिए पटाखों की अवैध डिलीवरी की जा रही है।

विज्ञापन
कानपुर में पटाखों का नया खेल - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घनी आबादी वाले बाजारों में अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों ने पुलिस की निगरानी से बचने का नया तरीका निकाल लिया है। अब दुकानों पर पटाखों का ढेर सजाने के बजाय पिट्ठू बैग में नमूने लेकर ग्राहक तलाशे जा रहे हैं। शक न हो इसके लिए किशोरों को जरिया बनाया गया है। दो-दो की टोली में बाजार पहुंचने वाले किशोर बैग से पटाखों के नमूने निकालकर ग्राहकों को दिखाते हैं।

विज्ञापन

मोलभाव के बाद सौदा तय होते ही ग्राहक को संकरी गलियों में ले जाकर झोले में माल थमा दिया जाता है। भुगतान पहले लेकर व्हाट्सएप के जरिये माल की मात्रा और अन्य जानकारी संबंधित कारोबारी तक पहुंचाई जाती है। इसके बाद पहले से तैयार माल ग्राहक को सौंप दिया जाता है।

Trending Videos

बाजार में ग्राहकों की तलाश करते हैं किशोर
यह खेल मूलगंज और कोतवाली थाने से चंद कदम की दूरी पर बिसातखाना, मिश्री बाजार, मेस्टन रोड, नई सड़क, हॉस्पिटल रोड और शिवालय के आसपास चल रहा है। पुलिस की मौजूदगी के बीच किशोर बाजार में ग्राहकों की तलाश करते हैं। किसी पुलिसकर्मी के बाजार से गुजरते ही वे बैग लेकर गलियों में ओझल हो जाते हैं।

छोटे-छोटे हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है माल
बाहर से आने वाले व्यापारी और ग्राहक भी इन्हीं के संपर्क से सौदा करते हैं। दुकानों और गोदामों में बड़ी खेप रखने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में माल पहुंचाया जा रहा है। इस काम के बदले प्रत्येक किशोर को 400 से 500 रुपये तक दिए जाते हैं। बिसातखाना में पिछले साल अवैध पटाखों में विस्फोट से कई लोग घायल हो गए थे।

कारोबारियों ने बिक्री का तरीका बदल लिया
इसके बाद पुलिस ने पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। हालांकि, पहले से माल का स्टॉक कर चुके कारोबारियों ने बिक्री का तरीका बदल लिया। किशोरों के जरिये नमूने दिखाकर गलियों में डिलीवरी का यह तरीका पुलिस की निगरानी और स्थानीय अभिसूचना इकाई की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

बैरिकेडिंग के बीच भी जारी है खेल
मेस्टन रोड पर भीड़ देखते हुए बाजार के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग लगाकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। दोनों ओर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके बावजूद गलियों के मोड़ पर किशोर ग्राहकों का इंतजार करते और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते दिखाई देते हैं।

हादसे हुए, फिर भी नहीं चेते कारोबारी
  • 2025 मिश्री बाजार: मूलगंज में अवैध पटाखों में विस्फोट से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
  • 2025 सचेंडी: कब्रिस्तान में अवैध पटाखों के कारण हुए विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
  • 2000 राजीव विहार: नौबस्ता में भारी मात्रा में पटाखों का बारूद जमा होने के दौरान विस्फोट हुआ था।
  • 2017 सरसौल: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके से दो लोगों की मौत और आसपास के कई मकान ढह गए थे।
विज्ञापन

हाल में पकड़ी गई पटाखों की खेप
  • मूलगंज: रोटी वाली गली में वारिश के गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने करीब तीन क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए।
  • नौबस्ता: राजीव विहार में पुलिस ने आतिशबाजी और 450 लहसुन बम बरामद कर श्याम नारायण तिवारी को गिरफ्तार किया।
  • चकेरी: अहिरवां में चेकिंग के दौरान ई-ऑटो से 77 किलो 270 ग्राम अवैध पटाखे बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।
  • चकेरी: जगईपुरवा में एक गोदाम से 10 कार्टन में रखे करीब ढाई क्विंटल अवैध पटाखे बरामद कर मैनेजर वसीम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें