कानपुर में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव में सोमवार देर रात पड़ोसियों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। अनुसूचित जाति के अधेड़ की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि खूनी संघर्ष के दौरान संबंधित थाने की पुलिस मौके पर मौजूद थी। पड़ोसी युवकों ने धारदार हथियार से परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हलका इंचार्ज गोपी किसन की लापरवाही से बड़ी घटना हुई है। क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में आरोपी हल्का इंचार्ज व दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।