फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शिक्षक ने की सातवीं की छात्रा से अश्लील हरकत, परिजनों की शिकायत पर बीईओ ने की जांच

Thu, 02 Sep 2021 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 16 अगस्त से मुझे डेंगू था। कानपुर में भर्ती हूं। इससे पूर्व मेरी साजिश के तहत एक मार्च को भी शिकायत हुई थी। बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। अभी भी मुझे फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सौरिख इलाके के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव में संचालित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए परिजन को जानकारी दी। परिजनों ने प्रधान और बीईओ को मामला बताया। बीईओ राजेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मामले की जानकारी ली।

प्रथम दृष्टया शिकायत सही मिलने पर बीईओ ने बच्चों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है। बीएसए केके ओझा का कहना है कि उन्हें बीईओ ने मौखिक जानकारी दी है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 16 अगस्त से मुझे डेंगू था। कानपुर में भर्ती हूं। इससे पूर्व मेरी साजिश के तहत एक मार्च को भी शिकायत हुई थी। बीएसए ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। अभी भी मुझे फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें