सुजातगंज स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर क्राइम ब्रांच ने बीते शनिवार को छापा मारकर संचालक ईश्वर प्रसाद द्विवेदी को हिरासत में लिया था। पता चला है कि मेडिकल स्टोर से युवाओं को नशीले इंजेक्शन बेचे जा रहे थे।
कानपुर में सुजातगंज के मेडिकल स्टोर से शहर के युवाओं को नशीले इंजेक्शन और दवाएं दोगुने दाम पर बेची जा रही थीं। यह खुलासा क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ है। क्राइम ब्रांच की जांच लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन
ड्रग विभाग की जांच जारी है। सुजातगंज स्थित ओम मेडिकल स्टोर पर क्राइम ब्रांच ने बीते शनिवार को छापा मारकर संचालक ईश्वर प्रसाद द्विवेदी को हिरासत में लिया था। पता चला है कि मेडिकल स्टोर से युवाओं को नशीले इंजेक्शन बेचे जा रहे थे।
कुछ अपराधी यहां से दवाइयां लेकर सप्लाई भी करते थे। डीसीपी क्राइम ने बताया कि 38 तरह की दवाइयां बरामद हुई थीं। ड्रग विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस भी एनडीपीएस समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।