यूपी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
यूपी पुलिस ने इटावा के मानिकपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर एक ट्रक में ले जा रही 50 लाख की अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। ट्रक के चालक और हैल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उनके अन्य साथी पुलिस को देख फरार हो गए। दोनों हरियाणा के रहने वाले है। उन्होंने बताया, शराब को डीलिवरी के लिए ले जाया जा रहा था। जबकि पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ वह फर्जी बिल्टी की बिनाह पर शराब सप्लाई कर रहे थे।
पकड़े गए दोनों युवकों के नाम सोनू और जगराज हैं। यह हरियाण के पेवा थान क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं एसएसपी एन कोलांचि ने बताया यह शराब चुनाव में प्रयोग के लिए लाई गई हो। उन्होंने इसकी जांच सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर को साैंपी है। वह इस बात का पता लगाएंगे कि इस शराब को मंगाने वाले कौन हैं। एसएसपी ने कहा कि शराब की तस्करी में लगे लोगाें को बख्शा नहीं जाएगा। इसकी भी जांच होगी कि पहले ये लोग कहां-कहां शराब की सप्लाई कर चुके हैं।
शराब बरामद करने वाली टीम
इटावा की पुलिस टीम में एसओ इकदिल आलोक राय, एसआई विकास कुमार, सिपाही दौलत राम, रमेश शर्मा, विकास तोमर, पुष्पेंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी अजहर खान, विवेक कुमार, कुलदीप राठी, नागेंद्र, विनय कुमार, रविंद्र कुमार, कपिल कुमार शामिल रहे।