फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने फावड़ा मारकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, झकझोर देगी घटना

Wed, 11 Aug 2021 02:15 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्तिया उमरिया गांव के रामू ने कोतवाली पहुंच कर बताया कि उसने पत्नी उमा (22) की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरिया गांव में पति ने पत्नी की मंगलवार की रात फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद ही कोतवाली पहुंच गया और जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अस्तिया उमरिया गांव के रामू ने कोतवाली पहुंच कर बताया कि उसने पत्नी उमा (22) की फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी है। बताया कि वह गांव से बाहर खेत में झोपड़ी बनाकर रहता है।

उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। दो दिन पूर्व मायके से आई है। आज उसकी हत्या कर दी। जिसपर कोतवाली में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ प्रभात कुमार और कोतवाल वैजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पड़ताल शुरू की है। सूचना पर पहुंचे पिता बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के अनिल ने बताया कि पांच अगस्त को घर में छठी का कार्यक्रम था। सात अगस्त को वह ससुराल गई थी। आज रात में ही दामाद ने हत्या कर दी है।

शव को परिजन पुलिस को उठाने नहीं दे रहे हैं। जबकि कोतवाल का कहना है कि वह कार्रवाई कर रहे हैं। सीओ ने परिजनों को बताया कि आरोपी कोतवाली में है। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें