फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक संग बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देख खौला पिता का खून, चोटी पकड़ काट दी लड़की की गर्दन, सिर लेकर थाने...

Thu, 04 Mar 2021 12:09 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में ऑनर किलिंग का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के टोडरपुर में युवक के साथ बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बौखलाए पिता ने फरसे से बेटी का सिर काट दिया और चोटी पकड़कर सिर लेकर पैदल ही थाने के लिए चल दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रास्ते में ही उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयतारा निवासी सर्वेश फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे आया और घर में घुसते ही उसने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। कमरे में मौजूद बेटी नीलम (20) की चोटी पकड़कर फरसे से गर्दन काट दी।

इसके बाद सर्वेश चोटी से सिर पकड़कर थाना जाने के लिए पैदल ही चल दिया। हाथ में सिर देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर मझिला थाना पुलिस ने रास्ते में ही उसे सिर के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर सर्वेश ने खुद ही बता दिया कि उसने बेटी का सिर काट दिया है और इसे लेकर थाने आ रहा था। मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सर्वेश ने अपनी पुत्री की हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है।

पूछताछ में सर्वेश ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले बेटी को परिवार के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी के चलते उसने पुत्री की हत्या कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें