माता पिता ने साेचा बेटी कराटे सीख लेगी ताे खुद के लिए लड़ सकती है पर जिन भाईंयाें से वह अपनी अाबरू बचाने के लिए कराटे सीखने के लिए गई उन्हीं भाईयाें ने नशे की हालत में वीडियाे बनाकर उसके साथ महीनाें दुष्कर्म किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
दिल दहला देने वाली ये घटना कानपुर के चकेरी इलाके की है। मूलरूप से रायबरेली निवासी एक छात्रा हरजेंदरनगर में किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह बंगाली कालोनी निवासी उमाशंकर गौतम के यहां कराटे सीखती थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
छात्रा का आरोप है कि कुछ दिन पहले कोच प्रशिक्षक उमाशंकर गौतम और उसके भाई गोविंद गौतम ने बहाने से उसे अपने घर बुलाया। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली।
4 of 5
डेमो पिक
10 जनवरी को उमाशंकर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्नाव ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद इलाहाबाद से उसकी पत्नी आई तो पता चला उमाशंकर शादीशुदा है।
इसके बाद छात्रा काे उमाशंकर ने घर से निकाल दिया। छात्रा का कांशीराम अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। चकेरी इंस्पेक्टर पीके शुक्ला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।