फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: किशोरी के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़े, विरोध करने पर पिता को पीटा

Thu, 24 Sep 2020 10:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी में चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुन बेटी को बचाने आए पिता की आरोपियों ने पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसकी 15 वर्षीय पुत्री खेत से घर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के नीरज, दीपक व उजागर उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया और धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की धारा जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें