फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से डिप्रेशन में आई छात्रा बनी ‘आग का गोला’

Wed, 26 Oct 2016 08:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पड़ोसी युवक कर रहा था परेशान, अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
उरई के जालौन जिले में पड़ोसी द्वारा छेड़खानी, अश्लील हरकताें से डिप्रेशन में आई हाईस्कूल की छात्रा ने बुधवार सुबह घर में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। ‘आग का गोला’ बनी लड़की चीखती चिल्लाती हुई घर में दौड़ने लगी। हालत गंभीर है, डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।  
विज्ञापन
हाईस्कूल में पढ़ रही क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी एक किशोरी को पड़ोसी युवक सौरभ अहिरवार परेशान करता था। जब इसकी जानकारी पर परिजनों ने सौरभ के घर पर शिकायत की तो युवक के परिजनाें ने उसे दिल्ली भेज दिया। वह वहां बीटेक का छात्र है। किशोरी के परिजनाें का आरोप है कि आरोपी युवक उसकी बेटी को मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा था। मंगलवार की रात भी सौरभ ने मोबाइल पर फोन किया और धमकी दी कि उसने कंप्यूटर से उसकी अश्लील फोटो बनवा ली है। इसे वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। इससे छात्रा परेशान हो गई और सुबह करीब पांच बजे उसने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। इसके बाद आग का गोला बनकर वह इधर-उधर भागने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार को बुलाकर बयान कराए। बयान में किशोरी ने बताया कि मुहल्ले का ही युवक सौरभ अहिरवार उसे परेशान करता था। इसलिए उसने आग लगाई है। वहीं, डाक्टराें ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, आत्महत्या को उकसाने व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें