यूपी के कानपुर में पनकी नहर के पास 20 से ज्यादा जानवरों के कटे शवों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं गोकशी का आरोप लगाकर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा भी काटा है।
पनकी की रामगंगा नहर में पुल के पास ही जानवरों के कटे शवों के अवशेष देखे गए थे। लोगों का आरोप है कि माहौल खराब करने की साजिश के तहत ऐसा किया गया है।
इस मामले को लेकर सीओ घाटमपुर शैलेंद्र सिंह का कहना है कि किसी ने शवों के अवशेष चोरी छुपे नहर के पुल के पास फेंके हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। आसपास की सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।