फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः औरैया में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर की मूर्ति, लोगों को आता देख बाइक छोड़कर भागे

Fri, 09 Nov 2018 01:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अराजकतत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट
विज्ञापन
यूपी के औरैया में अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की घटना से तनाव का माहौल व्याप्त है। यहां के फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम केशमपुर में अराजकतत्वों ने अंबेडकर मूर्ति की उंगली तोड़ दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के विरोध व खदेड़ने पर अराजकतत्व एक बाइक बिना नम्बर की छोड़ कर भाग गए । गुस्साए ग्रामीण हंगामा करने लगे। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ , प्रभारी निरीक्षक सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की तहरीर पर थाने में अराजकतत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। अंबेडकर की मूर्ति को दुरुस्त करा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें