फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डाकू बबुली कोल ने किसान का किया अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी

Sun, 08 Sep 2019 12:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट में इनामी डाकू बबुली कोल ने शनिवार देर रात घर में सो रहे किसान का अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, किसान ललित मोहन द्विवेदी को उनके खेतों पर काम करने वाले कल्लू कोल से बुलवाया और उसका अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अपहृत के परिवार से 50 लाख की फिरौती मांगी गई है। घटना की सूचना पर चित्रकूट यूपी जिले के कई सीमावर्ती थानों की पुलिस और डीआईजी की एंटी डकैती टीम ने जंगलों में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश की पुलिस भी डकैतों की खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरपुर पंचायत के हरसेंड गांव से अगवा हुए व्यक्ति का नाम ललित मोहन द्विवेदी नहीं बल्कि अवधेश द्विवेदी है। ग्रामीणों की माने तो रात दो बजे 5 डकैत पुलिस की वर्दी में आए थे और अवधेश के साझीदार कल्लू कोल को पकड़कर अवधेश के घर पहुंचे थे।

अवधेश घर में सो रहे थे तभी कल्लू कोल जाकर ने जगाया और कहा कि साहब लोग आएं हैं। अवधेश के घर के बाहर निकलते ही डकैतों ने उनका अपहरण कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें