फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों पर बालिका से दुष्कर्म का आरोप, मां ने बेटी का मेडिकल कराने से किया इनकार

Tue, 24 Dec 2019 12:34 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर देहात के शिवली में खेत गई एक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बालिका ने गांव के दो किशोरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि उसने बेटी का मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री कक्षा तीन में पढ़ती है। रविवार शाम चार बजे पुत्री अकेले खेत से हरी धनिया लेने गई थी, वहां गांव के दो किशोरों ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

वह कानपुर से दवा लेकर रात में घर लौटी, तब पुत्री ने उसको पूरी बात बताई। इसकी शिकायत करने वह दोनों किशोरों के घर गई तो उनके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। दोनों किशोरों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है।

एक कक्षा सात और दूसरा कक्षा आठ में पढ़ता है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका का मेडिकल कराने से मां ने इंकार कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें