फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनावी रंजिश के चलते ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने लगाए आरोप

Sat, 20 Jul 2019 02:27 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लखनऊ के मलिहाबाद निवासी ठेकेदार की औरास थानाक्षेत्र के द्रिगपालखेड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने ठेकेदार के सिर में दो गोली मारी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस को ठेकेदार का शव उसके गांव से करीब 20 किमी दूर सड़क पर पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए 4 लोगोंं पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लखनऊ के मलिहाबाद नवीनगर निवासी आमीन अहमद (36) पुत्र रसूलबक्स पेशे से ठेकेदार था। वह जमीन की खरीदने व बेचने का भी काम करता था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे उसका शव औरास थानाक्षेत्र के मैनीभावाखेड़ा रामपुर संपर्क मार्ग पर द्रिगपालखेड़ा के निकट सड़क पर बाइक के ऊपर पड़ा मिला। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे भी मिले। भाई शकील ने चुनाव की रंजिश में नवीनगर के चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। शकील ने बताया कि शुक्रवार भाई शाम पांच बजे घर से निकला था युवक। रात 12 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया था। मृतक युवक लखनऊ से औरास कैसे पहुंचा इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। हत्या की सूचना पर एसपी एमपी वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें