फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्चे की हत्या कर शव बाग में फेंका, मां बोली-पड़ोसी की मुझपर थी गंदी नजर, विरोध करने पर...

Tue, 23 Jun 2020 01:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बच्चे की हत्या, बाग में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में कोतवाली क्षेत्र के सरांय चंदन गांव निवासी लोछई के 8 वर्षीय पुत्र विपिन की उसी की शर्ट से गला कसकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर से 500 मीटर दूर बाग में मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


यह घटना अजगैन कोतवाली क्षेत्र की है। मृत बच्चे की मां राजवती ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर गलत नजर रखता था विरोध करने पर बच्चे को मार डाला।

मां राजवती के अनुसार सोमवार देर शाम सात बजे उसका बेटा विपिन खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों के साथ खोजबीन की पर बच्चे का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सुबह बाग में बच्चे का शव मिला। घटना की सूचना पर एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल, सीओ हसगंजन कृपाशंकर व कोतवाली प्रभारी अजगैन अरविंद सिंह ने जांच की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें