जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया है। इस ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। इस ऑपरेशन को सेना की 5-राष्ट्रीय राइफल्स, 20-राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी ने अंजाम दिया है। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है।
बता दें कि पुलिस को हरवान इलाके में एक आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को आतंकी ठिकाना मिला जहां से ग्रेनेड, जीपीएस, एके-47 की मैगजीन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।