फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर से कुचल कर बीटेक छात्र की मौत, भाई का हाथ कटा

Mon, 27 Sep 2021 02:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के चकेरी में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत हो गई वहीं उसके चचेरे भाई का हाथ डंपर के पहिए के नीचे आने से कट गया।  
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में रविवार देर रात डंपर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बीटेक छात्र की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल भेजा, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। 
विज्ञापन


लाल बंगला निवासी इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार पंकज गुप्ता का इकलौता बेटा आशुतोष (22) बीटेक फाइनल इयर का छात्र था। रविवार रात उसे फोन पर चाचा पवन गुप्ता का उन्नाव में मार्ग दुर्घटना के दौरान घायल होने की सूचना मिली। इस पर आशुतोष अपने चाचा के बेटे लकी को साथ लेकर हैलट में चाचा को देने आया था।

देर रात वापस लौटते वक्त चकेरी डीएमएसआरडीई पुलिया के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मारी। इससे आशुतोष सड़क पर गिरा और डंपर के पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में चचेरे भाई का हाथ डंपर के पहिये के नीचे आने से कट गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता पंकज ने बताया आशुतोष के अलावा उनकी एक छोटी बेटी है। छात्र की मां हादसे की खबर सुन कर बदहवास हो गई वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें