फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: संदिग्ध हालातों में विवाहिता की मौत, बीमार हालत में मायके छोड़ गया था पति, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 25 Nov 2026 11:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: फतेहपुर गांव में मायके रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार 11 नवंबर को पति उसे बीमार हालत में मायके छोड़ गए थे और तिर्वा मेडिकल कॉलेज से इलाज के बाद घर लौटने पर देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतका की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक छोटी बेटी है। फतेहपुर गांव निवासी उदय नारायण पाल सिंह की पुत्री रौशनी की शादी जनपद फर्रुखाबाद के असगरपुर निवासी पुष्पेंद्र पाल के साथ हुई थी।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, बीती 11 नवंबर को पति पुष्पेंद्र उन्हें बीमार हालत में मायके छोड़ गए थे। इसके बाद पिता ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी थी। बताया गया कि देर रात घर पर अचानक रौशनी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर दी गई।

Trending Videos
विज्ञापन





मौत को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। विवाहिता की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीछे मासूम बेटी को छोड़ गई मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया है की परिजन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें