फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्ती पुलिस पर हमला तीन सिपाही घायल

Thu, 04 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी में बुधवार रात संदिग्ध हालत में घूम रहे दबंगों ने टोकने पर गश्ती पुलिस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद पथराव किया जिससे तीन सिपाही घायल हो गए, अन्य को भी चोट आई।
विज्ञापन


बाद में भारी फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने पांच दबंगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रतनपुर सब्जी मंडी में बुधवार रात रतनपुर चौकी इंचार्ज दिलीप मिश्रा तीन सिपाहियों के साथ पैदल गश्त कर रहे थे।

रिटायर्ड दरोगा मोहर सिंह का बेटा विशाल राजावत अपने चार-छह दोस्तों के साथ सब्जी मंडी देशी शराब ठेके के पास खड़ा था। चौकी इंचार्ज ने वहां खड़े होने का कारण पूछा तो युवक भिड़ गए। पुलिस ने लाठी चलाई तो युवकों ने पथराव कर दिया। सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


पुलिस ने विशाल को दबोच लिया तो इलाकाई लोग भी आ गए और फिर पुलिस पर पथराव कर दिया।  चौकी इंचार्ज से भी मारपीट की। हमले में तीन सिपाही शमीम, रामनारायण, स्वदेश कुमार घायल हो गए और सभी जान बचाकर किसी तरह चौकी पहुंचे। कुछ देर बाद भारी फोर्स पहुंची और विशाल के घर दबिश दी पर वह नहीं मिला। पुलिस ने विशाल सहित  पांच नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें