फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया फंदा, पति सहित ससुराल पक्ष पर केस

Thu, 04 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर में महिला के फंदा लगा आत्महत्या करने के मामले में ससुराल पक्ष फंस गया है। महिला के नारनौल के गहली निवासी भाई राजेश के बयान पर गांधी चौकी पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर लगातार दहेज की मांग से परेशान होकर महिला निर्मला ने आत्महत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि गांधी कैंप स्थित पटेल नगर में मंगलवार को 32 वर्षीय निर्मला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। निर्मला ने फंदा लगाने से पहले कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। हालांकि फंदा लगाते देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। सांसें चलती जान निर्मला को लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निर्मला की शादी वर्ष 2009 में पटेल नगर निवासी रिंकू से हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें