फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं मामले में एक और छात्र की गिरफ्तारी तय

Sat, 10 Jan 2015 03:22 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले के मामले मेें जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एक और स्टूडेंट की गिरफ्तारी तय है। 2013 बैच के कृष्णकांत मौर्य नाम के इस छात्र के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज के दो स्टूूडेंट मध्य प्रदेश की जेल भेजे गए हैं, हालांकि इनमें से एक को जमानत मिल गई है। मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल के एक जेआर समेत सात स्टूडेंट्स को एसटीएफ ने बयान दर्ज कराने का नोटिस दिया है। इन्हें 19 जनवरी को तलब किया है। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से दो स्टूडेंट यहां से पास आउट होकर डॉक्टर बन चुके हैं।
विज्ञापन

एसवीएम मेडिकल कॉलेज में नौ साल के दौरान एडमिश्ान लेने वाले 1710 स्टूडेंट्स की पूरी कुंडली अपने पास इकट्ठा करने के बाद व्यापमं घोटाले की जांच एजेंसी एमपी एसटीएफ अब तक 19 लोगों को नोटिस भेज चुकी है। इनमें से 12 स्टूडेंट्स से पूछताछ के बाद पुलिस ने 2014 बैच के  गोविंद कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। प्रदीप फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहीं 2014 बैच के एक अन्य स्टूडेंट अंशुमान को एसटीएफ ने हाजिर होने का नोटिस दिया था। 26 दिसंबर को सुशील कुमार को नोटिस दिया गया था। इधर भोपाल एसटीएफ कृष्णकांत की गिरफ्तारी के लिए कानपुर पहुंच गई है। छात्र प्रभारी प्रो. आरपी शर्मा ने कहा कि जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें