फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन में हुई थी वेदू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जहानाबाद (फतेहपुर)। सुंदरपुर कछेउरा गांव के वेद प्रकाश कुशवाहा उर्फ वेदू की हत्या दस हजार रुपये का उधार चुकता न कर पाने पर हुई थी। हत्याकांड में पुलिस ने नौ दिन बाद इलाके के एक आरोपी को जेल भेजा है। उसकी ईंट से हत्या की गई थी।

सुंदरपुर कछेउरा निवासी छत्रपाल कुशवाहा का इकलौता बेटा वेद प्रकाश कुशवाहा उर्फ वेदू दो मार्च की शाम छह बजे से अचानक घर से निकला था। जिसके बाद उसकी बस स्टाप के पीछे स्थित गेहूं के खेत से शव बरामद हुआ था। परिजनों ने इलाके के बबलू कुशवाहा पर हत्या की आशंका जताई थी। छत्रपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले धमकी दी थी कि उसका कर्ज वेदू चुकता कर दे। ऐसा न करने पर होली पर्व बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन


थानेदार घनश्याम पांडेय ने बताया कि वेदू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी व पसलियां टूटना आया था। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच चालू की गई। एसएसआई नरेंद्र प्रताप सिंह ने बस स्टाप के विश्रामालय में भागने के लिए बस के इंतजार में खड़े आरोपी बबलू को दबोच लिया। हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित ईंट बरामद कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि वेदू से वह रुपये लेना चाहता था लेकिन वह नहीं दे रहा था। वेदू को शराब पिलाने के बहाने ले गया था। उसकी हत्या करने की मंशा नहीं थी। नशे में विवाद और मारपीट शुरू होने पर हत्या हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें