फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में प्रधान समेत 12 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा गांव में दो दिन पूर्व नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर ग्राम प्रधान व उसके 12 समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों ही पक्ष के समर्थकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो जाने से गांव में तनाव की स्थिति है।

गड़रियनपुरवा हीकेपुर गांव में 17 फरवरी को नाली निर्माण के दौरान प्रधान प्रताप सिंह पाल व पूर्व प्रधान हरपाल सिंह के बीच विवाद के बाद पथराव हुआ था। पुलिस ने घटना वाले दिन प्रधान की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत उसके 12 सर्मथकों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दोनो पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गांव की स्थिति पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूलाबाद थाना क्षेत्र के महेरा गांव निवासी रजनी ने पति लक्ष्मण पर मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि सास व ससुर के उकसाने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार कहाकि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में प्रधान समेत 12 पर मुकदमा
दो दिन पहले पूर्व प्रधान पक्ष से हुआ था विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें