फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के लिए बेटे ने बूढ़ी मां को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। शराब पीने के लिए 100 रुपये न देने से झल्लाए बेटे ने मां पर डंडे से हमला कर दिया। पिटाई के दौरान सिर में आई चोट से बुजुर्ग मां की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।

फील्ड यूनिट अंगुलियों के निशान लेकर जांच कर रही है। मृतका के पौत्र रविशंकर ने अपने चाचा उमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

असोहा थानाक्षेत्र के बेहटा गांव निवासी जनक दुलारी रावत (70) अपने बेटे उमेश के साथ गांव के बाहर बाग में बने मकान में रहती थी। मानसिक रूप से कमजोर उमेश शराब का भी लती है। तीन दिन पहले जनक दुलारी अपने बैंक खाते से चार हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन


उमेश ने सोमवार शाम को मां से 100 रुपये मांगे मां ने महीने भर का खर्च चलाने की बात कहते हुए शराब पीने के लिए रुपये देने से इनकार कर दिया इस पर मां-बेटे में विवाद भी हुआ। मंगलवार सुबह उमेश ने मां से फिर रुपये मांगे तो उसने दोबारा इनकार करने पर झल्लाए उमेश ने मां से झगड़ा किया और इसी दौरान घर में ही रखे एक डंडे से मां को पीटना शुरू कर दिया। उसने सिर पर हमला किया तो मां ने हाथ से बचाव करने का प्रयास किया।

लेकिन हाथ में चोट लगने के बाद डंडा सीधे सिर पर लगा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। असोहा थानाध्यक्ष जेएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो घर में ही मौजूद बेटे को हिरासत में ले लिया।

घटना की जानकारी होने पर पुरवा सीओ सुशील कुमार सिंह भी पहुंचे। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड ने भी घटना स्थल की जांच की। स्निफर डाग घर में ही चक्कर लगाने के बाद रुक गया। पुलिस ने घर में ही पड़ा वह डंडा भी बरामद कर लिया है जिससे वृद्धा की हत्या की गई। डंडे के एक हिस्से में खून भी लगा है।

पुलिस सबूत के लिहाज से डंडे से अंगुलियों के निशान भी लिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


-शराब के लिए रुपये न देने पर किया डंडे से हमला
-मृतका के पौत्र ने चाचा के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें