फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन माहौल में बैठे परिजन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के बन्नी गांव अपनी ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से झूलता मिला। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के जसपुरा निवासी लाल सिंह (42) अपनी पत्नी गोमती, दो पुत्रों ऋषि व योगेंद्र के साथ ससुराल बन्नी गांव में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार की रात परिजन खाना खाकर ले गए। देर रात लाल सिंह चारपाई की रस्सी खोलकर घर से निकल गया और खेत में लगे पेड़ से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव फांसी पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। कानपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें