नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे के सोहरामऊ के पास एक खड़े डंपर में बलरामपुर डिपो की एक बस पीछे से घुस गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं।
घायलों में कानपुर देहात के रूमा निवासी सौम्या(23), उसकी बहन शिवानी(20), परिचालक महेश (40), बस चालक संतोष द्विवेदी (50) निवासी कानपुर, महेश (44) हमीरपुर, सुरेश(55) कानपुर नगर, अनिल शर्मा (45) निवासी किदवई नगर शामिल हैं। हादसे में दीपांशु (25) हजरतगंज, फ्रांसियल डेविस (22) गोमतीनगर लखनऊ, दीपक मिस्त्री (33) फजलगंज, सौरभ(28) मैनपुरी, सिंपल (35) निवासी इटावा भी घायल हो गईं। इन्हें हाईवे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। सभी को उपचार के बाद दूसरी बस से भेज दिया गया है।