फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को प्रेमी बता शादी रचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में कई दिनों से चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर शनिवार को दोनाें की मंदिर में शादी के बाद विराम लग गया। कलमबंद बयान में युवती द्वारा खुद को बालिग बताने और आरोपी से शादी की इच्छा जताई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई। दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती के पिता ने 4 सितंबर को एक युवक के खिलाफ नाबालिग बेटी का दो साल से शारीरिक शोषण किए जाने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी उम्र 19 वर्ष की होने के प्रमाण मिलने पर दोनों के परिजनों से वार्ता की। दोनों शादी करने को राजी हो गए। दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने कस्बा बिहार स्थित बाबा नर्वदेश्वर मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने कलमबंद बयान में खुद को बालिग व आरोपी को अपना प्रेमी बता शादी की इच्छा जताई थी। इसलिए दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई। दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए और मंदिर में शादी कर ली। युवती ने बयान दिए हैं कि गांव के दो लोगों द्वारा पिता को भड़काकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दर्ज रिपोर्ट को खत्म करने की भी मांग की है। पुलिस के अनुसार युवती के बयान की वीडियो रिकार्डिंग सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें